फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राज्यपाल ने संध्या को किया सम्मानित

Fri, 19 Jan 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने वाग्धारा यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। दो दिन पहले मुंबई के मुक्ति कल्चरल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संध्या को सम्मानित किया गया। उन्हें वाग्धारा संस्था की तरफ से निर्णायक मंडल ने समाज सेवा में उनके बेहतर योगदान को देखते हुए चयनित किया था। संस्था के बुलावे पर मुंबई पहुंची संध्या को राज्यपाल ने सम्मानित किया तो अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने बधाई दी। संध्या को इससे पहले अंबेडकरनगर दौरे पर आयीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी सम्मानित किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें