फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को और मजबूती प्रदान करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक मंगलवार को पूर्वांचल कार्यालय पर हुई। संगठन की मजबूती के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस दौरान अपील की गई कि बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे अयोध्या, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ मण्डल प्रभारी घनश्यामचंद्र खरवार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। महंगाई व बेरोजगारी तेजी से बढ़ने के चलते एक तरफ जहां परिवारों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
कहा कि प्रदेश की जनता बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल को याद कर रहे हैं। बसपा शासनकाल में जितना प्रदेश का विकास हुआ था, अन्य सरकारें कुछ भी नहीं कर सकी हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान में और तेजी लाए जाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. दयाराम राजभर व कृष्णप्रताप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव गांव, घर घर जाकर लोगों को बसपा की नीतियों की जानकारी दें। साथ ही उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य करें। बच्चाराम वर्मा, जंगबहादुर गुड्डू, सुनील सावंत, सुरेंद्र त्रिपाठी, रोहित प्रजापति, सुरजीत गौतम, रघुराज विमल, जगराम निषाद, शिवकुमार आदि ने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं मौजूदा समय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें