फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: छात्राओं को 5.14 करोड़ से मिलेगी नए भवन की सौगात, शिफ्ट होंगी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं

Wed, 31 Aug 2022 05:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अकबरपुर नगर स्थित जीजीआईसी स्कूल का भवन फिर से बनाया जाएगा। यह अभी जर्जर हालत में है। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर स्थित जीजीआईसी स्कूल का फिर से बनेगा भवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान जोखिम में डालकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के जर्जर भवन में पढ़ने वाली छात्राओं को इस परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। इसके लिए विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़कर उसके स्थान पर नए भवन का निर्माण होगा।

विज्ञापन

5.14 करोड़ के खर्च से बनने वाले विद्यालय के नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी बतौर कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को सौंपी गयी है। विद्यालय के नए भवन के निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुहैया कराएगा। नए भवन का निर्माण कार्य होने तक यहां पढ़ाई कर रही छात्राओं को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कराया जाएगा।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर का भवन लंबे समय से कार्फी जर्जर हालत में है। भवन की मरम्मत कराने अथवा नए भवन का निर्माण कराने में जिम्मेदारों द्वारा बरती गयी शिथिलता के कारण ही हर साल सुरक्षा कारणों से कॉलेज में छात्राओं की पंजीयन संख्या कम होती गई।
विज्ञापन


इसके चलते ही एक समय में सिर्फ अकबरपुर नहीं बल्कि पूरे जिले के अन्य क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं की पहली पसंद माना जाने वाले इस विद्यालय में वर्तमान में मात्र 160 छात्राएं ही पढ़ाई कर रही हैं। जान जोखिम में डालकर इस जर्जर विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाली इन छात्राओं को अब जल्द ही नए विद्यालय भवन की सौगात मिलेगी। उनके विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को जमींदोज कर नए भवन का निर्माण होगा।

पुरानी कार्यदायी संस्था के डिफॉल्टर होने से देरी
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 5.14 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी वर्ष 2021 में कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को दी गई थी। निर्माण के लिए खर्च धनराशि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से उपलब्ध कराई जानी थी। इससे पहले कि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होती, कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को काली सूची ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। संस्था के डिफाल्टर हो जाने के कारण ही निर्माण संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी अब कार्यदायी संस्था के बतौर लोक निर्माण विभाग को सौंपी गयी है।

जीआईसी में शिफ्ट होंगी छात्राएं
भवन निर्माण कार्य के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए डीआईओएस कार्यालय ने यहां पढ़ने वाली 160 छात्राओं के पठन पाठन की व्यवस्था राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के ही बी ब्लाक में संचालित जीआईसी विद्यालय में की है। जब तक भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाएगा, तब तक उनकी पढ़ाई का कार्य यही होगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के जर्जर हो चुके भवन को तोड़कर उसके स्थान पर नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद इस वर्ष के अंत तक नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। - प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें