बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र की किछौछा दरगाह में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से जियारत करने आयी युवती मंगलवार को किराए के कमरे में मृत मिली। युवती के साथ आया युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक युवती किछौछा दरगाह क्षेत्र स्थित एक मजार के सामने किराए के कमरे में रुकी थी। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान मनीषा आर्या (25) निवासी तलाड़, अल्मोड़ा, उत्तराखंड के रूप में की। स्थानीय लोगों से पता चला कि बीमारी के चलते वह एक युवक के साथ जियारत करने एक दिन पहले यहां आयी थी। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती के साथ आए युवक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है।