कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के खेंवार के धरमपुर में रविवार को पांच दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री प्रज्ञा मंडल, धरमपुर खेंवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों की आस्था और उत्साह देखने लायक था।सुबह आरंभ हुई कलश शोभायात्रा धरमपुर से निकलकर खेंवार गांव तक पदयात्रा के रूप में संपन्न हुई। हाथों में कलश लेकर मंगल गीतों व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।