फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गौरव ने स्वर्ण और सत्यम ने जीता कांस्य पदक

Thu, 10 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सातवीं साउथ एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौरव त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक व सत्यम कहार ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। हैदराबाद से मेडल हासिल कर लौटे खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आईटीएफ की ओर से चार से छह अगस्त तक हैदराबाद में तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 10 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की। प्रशिक्षक रविंद्र राजभर ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनमें गौरव त्रिपाठी ने गोल्ड और सत्यम कहार ने कास्ट पदक जीत कर जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारत, दूसरा स्थान नेपाल व तीसरा स्थान बंग्लादेश को हासिल हुआ है।
सफलता हासिल कर लौटे खिलाडिय़ों का उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय वर्मा, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष अंजनी वर्मा व संध्या राजभर ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया। कहा कि अन्य युवाओं को प्रेरित होकर खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढऩा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें