अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर पूर्वी नाका निवासी सतीश तिवारी के पुत्र गौरव तिवारी ने बिहार प्रांत की पीसीएस जे परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। बड़े पिता प्रदीप तिवारी ने बताया कि गौरव को प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल हुई है।
उसने हाईस्कूल की परीक्षा रेडियंट इंटर कॉलेज जलालपुर से 94 प्रतिशत व इंटर की परीक्षा 90 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी। स्नातक, एलएलबी व एलएलएम की डिग्री उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से हासिल की।
एलएलबी व एलएलएम में शानदार प्रदर्शन के लिए राज्यपाल के हाथों उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। जेआरएफ उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने न्यायिक सेवा की तैयारी शुरू की। बिहार लोक सेवा आयोग की 2020 की पीसीएस जे परीक्षा में सफलता पाई है। इसके पहले वे बिहार राज्य में अभियोजन अधिकारी पद की परीक्षा में सफल हुए थे।