अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के 120 घरों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। नगर पालिका अकबरपुर के 25 वार्ड में टोरंट गैस कंपनी की तरफ से पाइपलाइन से पीएनजी गैस की आपूर्ति घरों तक की जानी है। 10 हजार घरोंं में गैस कनेक्शन का लक्ष्य कंपनी को मिला है।
निजी गैस कंपनी ने अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के अटिका में अपना सब स्टेशन स्थापित कर रखा है। पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से हो रहा है। पहले चरण में रसूलाबाद, मिर्जापुर, शिवपुरी, मीरानपुर, मिर्जापुर, शहजादपुर, इंद्रलोक, कृष्णानगर कॉलोनी के घरों में गैस की सप्लाई दी जानी है। इसके बाद पटेलनगर, राबीबहाउद्दीनपुर, नासिरपुर बरवां, सदरपुर समेत अन्य वार्डों के घरोंं तक गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत इन दिनों 950 रुपये के आसपास है। जबकि पाइपलाइन गैस का खर्च आधा 50 रुपये क्यूबिक मीटर है।
तेजी से हो रहा काम
पहले चरण में 120 घरोंं में कनेक्शन दिया जा चुका है। इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। तेजी से पाइपलाइन के जरिए ज्यादा लोगों को लाभ देने की तैयारी है। -अश्वनी कुमार, प्रभारी टोरंट गैस कंपनी