फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इससे पहले बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में भी गोली लगी। सिपाही व बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी। अलनपुर मोड़ के निकट टांडा मया मार्ग से सौ मीटर दूर संपर्क पुलिया के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते दिखाई दिए। बाइक सवारों ने जैसे टीम को देखा वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के अनुसार बाइक मोड़ते समय नियंत्रण खो जाने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। पुलिस टीम ने यात्री समझ उनकी मदद का प्रयास किया तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोली लगने से एक सिपाही तेज बहादुर सरोज घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश चांद मोहम्मद निवासी सहजौरा थाना इब्राहिमपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, दो खोखा कारतूस व बगैर नंबर की एक बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश अलीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट का वांछित है। इसके अलावा गोवध निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट में भी इसके खिलाफ अलीगंज में केस दर्ज है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बदमाश व सिपाही को टांडा सीएचसी में भर्ती कराया। टीम में थाना प्रभारी सुनील पांडेय व उपनिरीक्षक नरसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें