फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की मालीपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर जैतपुर व हंसवर पुलिस ने 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने यूपी गैंगेस्टर एक्ट में ज्योतिपुर समैसा निवासी गौरीशंकर निषाद की गिरफ्तारी कर ली। उसे बाद में जेल भेज दिया गया। भीटी थाने के दरोगा क़ृष्णकांत ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर लोहझरा निवासी जुग्गीलाल की गिरफ्तारी की। जैतपुर के दरोगा शशिकांत पाण्डेय ने पाक्सो एक्ट में मुकेश कुमार व मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जैतपुर थाने के मुख्य आरक्षी बलवंत सिंह ने अहिरौला आजमगढ़ निवासी आरोपी ईश्वर तथा हंसवर थाने के सिपाही पवन कुमार ने फत्ते नूरपुर निवासी राजितराम को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें