भीटी (अंबेडकरनगर)। सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। भीटी पुलिस के मुताबिक गत दिवस एक व्यक्ति ने सामूहिक दुष्कर्म का केस बण्डोले उर्फ रत्नेश निवासी तिवारीपुर सबना व अन्य के खिलाफ दर्ज कराया था। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी काे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।