अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात भिखारीपुर गांव में छापा मार कर जुआ खेलने के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कुल नौ लोगों को वहां हिरासत में ले लिया। दो बार में पुलिस जीप से सभी आरोपियों को कोतवाली पहुंचाया गया। मौके से कई बाइक भी बरामद हुई है। खबर है कि वहां बड़ी रकम का जुआ संगठित ढंग से खेला जाता था। इसी को लेकर अब यह छापा पड़ा। रात सवा नौ बजे कोतवाली लाकर जुआरियों से पूछताछ की जा रही है। चर्चा है कि लाखों की नकदी बरामदगी हुई है। कोतवाल वीबी सिंह ने बताया कि कोतवाली पहुंचने के बाद डिटेल दिया जा सकेगा, अभी मैं एक कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में हूं। संवाद