फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यालय संचालन के बहाने डेढ़ लाख का फर्नीचर चोरी

Thu, 10 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। विद्यालय संचालन कने के बहाने आया एक व्यक्ति करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान लेकर चंपत हो गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में महमदपुर चपरा स्थित स्व. चिंताराम राजभर स्मारक बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधक विद्यावती राजभर ने एसपी से शिकायत की। उसमें कहा गया कि गत मार्च माह में आलापुर क्षेत्र के हथिनाराज पिपरी निवासी विनीत विद्यालय आया था। उसने विद्यालय संचालन का अच्छा अनुभव होने की बात कही। इस तरह वह विद्यालय से जुड़ गया। आरोप है कि विनीत ने 20 डेस्क बेंच, दो कुर्सी, दो मेज, दरवाजे का पल्ला, सरिया, पाइप व अन्य सामान और एक हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें