फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राहुल की सदस्यता समाप्त होने पर बिफरे

Tue, 28 Mar 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। कहा गया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है, वह पूरी तरह अवैधानिक है। सभी को सवाल करने का अधिकार है। इसके साथ ही किसानों व मजदूरों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन





जिलाध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि विपक्ष का काम है सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करना और सत्तापक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सवालों का जवाब दे। कुछ वर्षों से उल्टा हो रहा है। सत्तापक्ष के बजाय विपक्ष से सवाल किए जा रहे हैं। जो सत्ता से सवाल करता है, उसे जेल में डाल दिया जा रहा है।




राजकुमारी, विनीता, शिवकुमार, राधेश्याम, मयाराम व रामभरोस ने कहा कि किसान परेशान हैं लेकिन उनकी मुश्किलों को दूर नहीं किया जा रहा है। गन्ना व धान किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके समक्ष विभिन्न मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। तय किया गया कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निपटारा न हुआ तो बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें