अंबेडकरनगर। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए परम फाउंडेशन की ओर से परम पाठशाला शुरू की जाएगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सितंबर को पाठशाला का शुभारंभ किया जाएगा। इस पाठशाला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को दाखिल दिया जाएगा। इसमें बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। फाउंडेशन के सदस्य शैक्षणिक जागरुकता अभियान चलाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर रहे हैं।