फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एटीएम से पैसा निकालने में धोखाधड़ी

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा निवासी स्टेशनरी व खेल सामाग्री विक्रेता के साथ एटीएम से पैसा निकालने के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एटीएम की देखरेख करने वाली फ्रेंचाइजी से अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कोतवाली में भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित भुनेश पांडेय ने बताया कि वह बुधवार को अकबरपुर आया था। पटेलनगर के पास स्थित वन इंडिया के एक एटीएम से पैसा निकालने गया। यहां पर उसने तीन हजार रुपये निकालना चाहा लेकिन नहीं निकला। इस पर उसने दोबारा निकालने की कोशिश की तो उसके मोबाइल पर तीन-तीन हजार रुपये दो बार कटने के संदेश पहुंच गए लेकिन पैसा मशीन से बाहर ही नहीं निकला। इस पर उसने तत्काल फ्रेंचाइजी संचालक से शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एक युवक को बसखारी रोड स्थित वन इंडिया के एटीएम से संदिग्ध दशा में पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें