फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: केसीसी के नाम पर धोखाधड़ी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दूसरे किसान की खतौनी पर जालसाजी कर किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कटका थाना क्षेत्र के किशुनपुर कबिरहा निवासी रविंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी रविंद्र कुमार ने कूटरचना कर उसकी खतौनी पर केसीसी के जरिए ऋण ले लिया। यह ऋण 25 नवंबर 2021 को रफीगंज स्थित एक बैंक शाखा से लिया गया। वह 19 फरवरी को तहसील से खतौनी निकलवाने पहुंचा। देखा तो खतौनी बंधक थी। उसने छानबीन किया तो पता चला कि जालसाज ने पिता का नाम एक ही होने का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें