फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 14 का रूट बदला, चार ट्रेनें घंटों लेट पहुंचीं

Sun, 24 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रेनों का रूट बदले जाने से यात्री लगातार परेशान हैं। शनिवार को रूट डायर्वजन के चलते 14 ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसके साथ चार ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी में यार्ड के निर्माण व अन्य कार्यों के चलते ट्रेनों का रूट डॉयवर्जन किया जा रहा है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को इंटरसिटी अप व डाउन, कोटा-पटना अप व डाउन, फरक्का अप व डाउन, न्यू तिनसुकिया अप व डाउन, दून अप व डाउन, उत्सर्ग अप व डाउन और मरुधर अप व डाउन को जफराबाद स्टेशन से डॉयवर्ट कर दिया गया।
ट्रेनों के रूट डायवर्जन के चलते बहुत से लोगों को यात्री रद्द करनी पड़ी। शनिवार को यात्रियों ने 53 आरक्षित टिकट निरस्त कराए। इसके अलावा साबरमती अप छह घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं। जम्मूतवी अप डेढ़ घंटे, कोलकाता एक्सप्रेस दो घंटे और किसान अप डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें