फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार लाख किसानों को मिलेगा बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग चार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि का लाभ उन्हें मिलेगा। गत वर्ष जहां समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल था तो वहीं इस बार बढ़कर 2183 रुपये हो गया है। हालांकि किसानों का कहना है कि महंगाई को देखते हुए समर्थन मूल्य कम से कम 2500 रुपये होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों तेजी से धान रोपाई हो रही है। किसानों के हाथ तेजी से रोपाई में चल रहे हैं। इन सबके बीच शासन ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी। किसानों की मांग को देखते हुए धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि किए जाने की घोषणा शासन ने की है। समर्थन मूल्य अब बढ़कर दो हजार 183 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
मालूम हो कि जिले में तीन लाख 85 हजार किसान एक लाख 16 हेक्टेअर क्षेत्रफल मेें धान की रोपाई करते हैं। धान की रोपाई में अंबेडकरनगर को प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त है। इसी के चलते अंबेडकरनगर को धान का कटोरा भी कहते हैं। अब समर्थन मूल्य में वृद्धि का फायदा लगभग चार लाख किसान उठाएंगे। उपज तैयार होने के बाद उन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। इस बीच खाद्य एवं विपणन कार्यालय ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय रहते यूपी किसान मित्र एप पर पंजीकरण करा लें। ऐसा न करने पर उनके उपज की खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




कम है समर्थन मूल्य
अकबरपुर के प्रदीप वर्मा ने कहा कि खाद व बीज के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है इससे अधिक लागत लग रही है। इसे देखते हुए जो समर्थन मूल्य घोषित किया गया है वह काफी कम है। उपज को दोगुना मूल्य किए जाने का वादा तो किया गया लेकिन उसे पूरा करने को लेकर तनिक भी गंभीरता जिम्मेदार नहीं दिखा रहे हैं। मरहुआ सरैया के संतराम वर्मा व गयादीन पांडेय ने कहा कि समर्थन मूल्य महंगाई को देखते हुए कम से कम 2500 रुपये तो होना ही चाहिए था। 143 रुपये बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम है।

मांगा गया प्रस्ताव
धान खरीद को लेकर क्रय केंद्र बनाने के लिए शासन ने एजेंसियों से प्रस्ताव मांगा है। खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार कुछ एजेंसियों ने प्रस्ताव भी भेज दिया है। शीघ्र ही सभी पांच एजेंसियों द्वारा प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में क्रय केंद्रों के स्थापना को मंजूरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही संबद्ध राइस मिलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे भी समय रहते जियो टैगिंग करा लें। साथ ही पंजीयन की प्रक्रिया भी पूरी कर लें।

सुचारु ढंग से होगी खरीद
धान की खरीद आगामी दिनों में सुचारु ढंग से होगी। क्रय केंद्रों की स्थापना आदि से जुड़ी तैयारियां कुछ ही दिन में शुरू कर दी जाएंगी। - विनीता मिश्रा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें