फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे चार कोच

Wed, 25 Sep 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखनऊ से वाराणसी तक चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस में चार कोच बढ़ाए जाने के निर्णय ने स्थानीय यात्रियों को खासी राहत दी है। इस ट्रेन में दो एसी कोच जबकि दो सामान्य कोच बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, जौनपुर व वाराणसी तक की यात्रा अब थोड़ा सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अकबरपुर वाराणसी मार्ग पर स्थित शाहगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेन का रूट परिवर्तन किया गया है। इससे ट्रेन यात्री काफी परेशान थे। लखनऊ वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए जाने के फैसले से अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ के साथ ही जौनपुर व वाराणसी तक की यात्रा करने वाले जिले के यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी। अब तक इस ट्रेन में आठ कोच थे। इसे बढ़ाकर 12 कोच किए जाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसको लेकर जिले के यात्रियों ने खुशी का इजहार किया। अकबरपुर नगर के सत्यप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि दो सामान्य कोच बढ़ने से वाराणसी व लखनऊ तक की यात्रा करने में और भी राहत मिलेगी। इम्तियाज हुसैन ने कहा कि रेलवे प्रशासन का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे यात्रा और भी सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें