फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार बाल अपचारियों को भेजा बाल सुधार गृह

Fri, 14 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को चार बाल अपचारियों को अर्थदंड के साथ ही बाल सुधार गृह भेजने का फैसला सुनाया है। इब्राहिमपुर थाने के एक गांव निवासी बाल अपचारी को यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने एक हजार और मारपीट के आरोप में दो माह की सजा सुनाई। दूसरे बाल अपचारी के ऊपर 500 रुपये अर्थदंड के साथ ही दो माह की सजा सुनाई गई। जहांगीरगंज थाने में गोकशी के एक केस में गैंगस्टर के आरोपी पर दो हजार रुपये का अर्थदंड और छह माह की सजा सुनाई गई। मालीपुर में मारपीट के मामले में बाल अपचारी पर 500 रुपये का अर्थदंड व तीन माह की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें