फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी राजकुमार मौर्य को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी देवलर चौराहे से भरतपुर गांव के अभिषेक शुक्ल उर्फ लिटिल, गोपालपुर सिंघलपट्टी निवासी अंशल तिवारी, सैथुआ गांव के शिवम दुबे तथा सिंघलपट्टी के रंगीला उर्फ रजत वर्मा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, दो बाइक बरामद हुई हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते 27 जून की शाम लगभग 6:30 बजे राजकुमार मौर्य पदुमपुर बाजार से सब्जी खरीद कर अपने घर जा रहे थे। घर से लगभग पांच 500 मीटर पहले रास्ते में घात लगाकर बैठे आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर उन्हें गोली मार दी थी। गोली राजकुमार के बाएं पैर की जांघ में लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। 28 जून को राजकुमार के बेटे विशाल की तहरीर पर बड़की पड़ौली के राधेश्याम, टंडवा भरतपुर के शिवम उर्फ सीताराम पांडेय, राजेसुल्तानपुर के विकास विश्वकर्मा और जयसिंहपुर के प्रभाकर तिवारी व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें