अंबेडकरनगर। स्कूल जा रही छात्रा से मंगलवार की सुबह छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक गांव निवासी छात्रा 12 साल 20 मई की सुबह साढ़े सात बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में रामपुर दुबे निवासी सुरजीत, नवनीत, जगदीश, वीरेंद्र, दिनेश आदि ने उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह वह वहां से भागी और पास के एक स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य से बताकर परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। बुधवार को सुबह 10.30 बजे पुलिस ने सुरजीत, जगदीश, वीरेंंद्र और नवनीत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों को पहले कोर्ट इसके बाद जेल भेज दिया गया। (संवाद)