फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगद्रष्टा व दूरदर्शी थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
युगद्रष्टा व दूरदर्शी थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युगद्रष्टा व दूरदर्शी थे। उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों से देश को आगे बढने में काफी मदद मिल रही है। उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने यह विचार शनिवार पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 78 वीं जयंती मौके पर प्रकट किए।
कहा कि राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे। वे चाहते थे नौजवानों की भागीदारी लोकतंत्र में अधिक से अधिक हो इसे साकार करने के लिए उन्होंने युवाओं के मताधिकार की उम्र 21 वर्ष के बजाए 18 वर्ष किया था। वे हमेशा स्वच्छ राजनीति के हिमायती रहे। दल बदल कानून उन्हीं की देन है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आदित्यनरायण बंटी ने कहा कि राजीव गांधी ने होनहार ग्रामीण नौजवानों को सर्वोत्तम मुफ्त शिक्षा की सोच को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की।
गांवों में सशक्त लोकतंत्र के लिए संविधान में 73-74 वां संशोधन किया और पंचायती राज अधिनियम से महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी प्रदान की। जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने भी राजीव गांधी के प्रयासों को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर गुलाम रसूल छोटू, महली प्रसाद राजभर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, जियाउद्दीन, रामजी रेहाना बानो व नासिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टांडा में पीसीसी शकील अहमद अंसारी की अगुवाई में जयंती मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। इस मौके पर सैय्यद एहसान, कुलदीप उपाध्याय, जोखन सिंह, मोहम्मद सालकीन व राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें