फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बसपा के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार सपा में शामिल

Sun, 15 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार कमर हयात अंसारी ने रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ सपा का दामन थामा। इस घटनाक्रम को जिले की राजनीति में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि कमर हयात अंसारी ने 12 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब तीन दशक तक बसपा से जुड़े रहे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। अंसारी पूर्व में बसपा के लोकसभा उम्मीदवार रह चुके हैं। इसके अलावा वह जलालपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें