अंबेडकरनगर। मंडल स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाॅल टीम के लिए चयन ट्रायल पांच अगस्त को होगा। प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन नौ से 16 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि मंडलीय टीम का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में होगा। इसमें जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ होगी। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना होगा।