फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली गुल होने से पांच हजार लोग हुए परेशान

Fri, 30 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श जनता फीडर की बिजली आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन


विद्युतनगर। विद्युत वितरण खंड टांडा के अंतर्गत आने वाले आदर्श जनता फीडर की बिजली व्यवस्था इन दिनों चरमरा रही है। इस फीडर से जुड़े लगभग पांच हजार लोगों को अक्सर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श जनता फीडर की बिजली आपूर्ति सप्ताह में एक या दो बार बाधित होना आम बात हो गई है। शुक्रवार की सुबह, करीब 9:30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे उपभाेक्ता परेशान हो गए। यह बिजली आपूर्ति शाम करीब साढ़े तीन बजे तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी असुविधा हुई। स्थानीय ग्रामीण सुरेश कुमार, मोहम्मद अख्तर और दिनेश जैसे कई लोगों ने बताया कि आदर्श जनता फीडर की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। वे इस अनिश्चित बिजली आपूर्ति से तंग आ चुके हैं और प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। बिजली की अनुपलब्धता ने दैनिक कार्यों, कृषि और छोटे व्यवसायों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इस संबंध में अवर अभियंता विनायक यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बिजली आपूर्ति मेंटीनेंस कार्य के कारण बाधित हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें