फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विंध्याचल धाम तक श्रद्धालुओं को ले जाएंगी पांच बसें

Thu, 03 Oct 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र को देखते हुए परिवहन निगम बृहस्पतिवार से विंध्याचल धाम के लिए पांच बसों का संचालन अकबरपुर से शुरू कर रहा है। दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह राहत की खबर है। अब उन्हें निजी वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल नवरात्र में बड़ी संख्या में लोग यहां से दर्शन के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए ही नई बसें चलाने के निर्णय के साथ विभाग ने रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है। बसों का संचालन शाहगंज, जौनपुर होते हुए विंध्याचल धाम तक होगा। इसके लिए लखनऊ जाने वाली तीन व दो अन्य बसों को अब विंध्याचल रूट पर लगाया जाएगा। निगम कार्यालय के अनुसार बस सेवा संचालन से जहां श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी वहीं विभाग की आमदनी में भी वृद्धि होगी। अकबरपुर नगर के रामजीत जायसवाल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है। पहले लोगों को कई स्थानों पर बस बदलनी पड़ती थी। अब इससे छुटकारा मिलेगा।
बेड़े से कम हुईं दो बसें
अकबरपुर डिपो में नीलामी की समय सीमा पार कर चुकी पांच बसों में से बीते दिनों दो बसों को नीलाम कर दिया गया है, जबकि तीन की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें भी नीलाम कर दिया जाएगा। कार्यालय के अनुसार डिपो में पहले 70 बसें थीं। दो के नीलाम हो जाने के बाद अब 68 बची हैं। जो बसें नीलाम हुई हैं, वे 14 लाख की दूरी के साथ दस वर्ष की समय सीमा पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


सुचारू ढंग से होगा संचालन
विंध्याचल धाम के लिए पांच बसों का संचालन सुचारु ढंग से बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी। -सीबी राम, एआरएम अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें