फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरियांव बावली चौक स्थित ई-रिक्शा शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से करीब पांच लाख रुपये कीमत के सामान जल गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा वहां खड़े ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ जाते, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी निवासी हयातुल्लाह उर्फ मोनू का नरियांव बावली चौक स्थित ई-रिक्शा का शोरूम है। बुधवार भोर करीब चार बजे शोरूम के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे शोरूम के ऊपरी हिस्से पर रह रहे किरायेदारों को आग लगने की आशंका हुई। वे फौरन नीचे आए। देखा तो शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा था। हल्ला गुहार पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हिदायतुल्लाह को इसकी जानकारी दी गई। कुछ देर में मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक ने शटर खोला तो अंदर रखे सामान जल रहे थे।
आग वहां खड़े ई-रिक्शों तक आग न पहुंचे इसके लिए करीब आधा दर्जन ई-रिक्शों को आनन-फानन बाहर निकाल लिया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक वहां करीब पांच लाख रुपये कीमत के स्पेयर पार्टस, काउंटर, शीशे व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। बाद में लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया। घटना से काफी देर तक हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें