फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विधायक व नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष समेत 1025 पर केस

Sun, 14 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर/जमुनीपुर(अंबेडकरनगर)। नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद उपद्रव, मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में सपा की नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सपा विधायक समेत 1025 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें 25 नामजद व एक हजार अज्ञात शामिल हैं। 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भी कर दिया गया। घटना को लेकर इल्तिफातगंज बाजार में तनाव की स्थिति है। सिविल पुलिस के साथ पीएसी भी तैनाती कर दी गई है।टांडा में शनिवार को हुई मतगणना के बाद नगर पंचायत इल्तिफातगंज के अध्यक्ष पद पर विजयी सपा प्रत्याशी शमा परवीन समर्थकों के साथ बाजार पहुंची थीं। भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी के पति अजय मोदी का आरोप है कि उनके घर के निकट पहुंचकर नवनिर्वाचित चेयरमैन की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने घर को घेर लिया। तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। बगल में स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव का आरोप लगाया गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर शनिवार रात उस समय तो विवाद टल गया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज करने की मांग को लेकर रात में ही बाजार में धरना शुरू कर दिया था। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए कई थानों की पुलिस टीम व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। आरोप के अनुसार पुलिस ने इब्राहिमपुर थाने में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन, पूर्व चेयरमैन निजाम अहमद, कटेहरी से सपा विधायक लालजी वर्मा, डॉ. इरफान अहमद, मोहम्मद शाहिद, नजरुल बारी, सरदार आलम व इम्तियाज अहमद समेत 25 लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसमें एक हजार अज्ञात लोगों को भी बतौर आरोपी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को बंद रहा बाजार, स्थिति तनावपूर्ण
शनिवार देर रात हुए हंगामे के चलते रविवार को भी पूरा बाजार बंद रहा। घटना को लेकर इल्तिफातगंज बाजार में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए सिविल पुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है। तनाव को देखते हुए समूचे इल्तिफातगंज बाजार की दुकानें लगभग बंद रहीं। कुछ लोगों ने अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्वयं ही दुकानें नहीं खोलीं तो वहीं जो दुकानें खुली थीं, उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। कोई भी विवाद बढ़ने न पाए इसके लिए कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
दी गई तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। कुल 14 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है।
- सुनील पांडेय, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें