फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीमांकन पोल उखाड़ने पर नौ पर एफआईआर

Tue, 03 Feb 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेखपाल सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि सोमवार को अरई गांव में सीमांकन की कार्रवाई की गई थी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में वर्तमान राजस्व अभिलेखों में कामता प्रसाद आदि के नाम दर्ज भूमि का सीमांकन कर निशानदेही की और पत्थर नसब किए थे। आरोप है कि सीमांकन के दौरान मौके पर मौजूद राजमन, रामआशीष, बृजभान, जगदीश, आत्माराम, शारदा, दीपक की पत्नी, बृजभान की पत्नी, आत्माराम की पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें