फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण स्थल पर मारपीट, केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के सोनगांव चनवा चौराहा पर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के चल रहे पंडाल निर्माण के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मामूली बात के लिए मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक की नौबत आ गई। अकबरपुर के बरधा भिउरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे समिति की ओर से पंडाल निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज के सैदपुर निवासी बब्बू पंडाल के बगल में पहुंचकर अभद्रता करने लगा। समिति पदाधिकारियों के आपत्ति जताने पर विवाद शुरू हो गया। मना करने पर बब्बू ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे मो. वकील, सलमान, अरमान और सोनू ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें