फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने खाया जहर, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) जहांगीरगंज थाने में तैनात डायल 112 की सिपाही ने रविवार शाम किराए के एक कमरे में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के अनुसार महिला सिपाही की हालत खतरे के बाहर है।
विज्ञापन

सिपाही अंजू प्रजापति जहांगीरगंज थाने के निकट ही किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसने बीते दिनों एक सिपाही पर कई तरह के शोषण व परेशान करने का आरोप लगाया था। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सिपाही की तैनाती वाराणसी में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब महिला सिपाही ने आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया।
स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो थाने की पुलिस टीम को सूचित किया। महिला सिपाही को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे भर्ती का इलाज किया जा रहा है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि निजी कारणों से महिला सिपाही ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया था।अब उसकी हालत खतरे के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें