फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतगणना में गड़बड़ी की आशंका, सपा व बसपा में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सपा व बसपा नेता अलर्ट हो गए हैं। सपा के स्थानीय नेताओं ने प्रांतीय नेतृत्व को पूरे मामले से अवगत कराया है। तैयारी यह है कि कोई भी गड़बड़ी होते ही सपा के सभी पांच विधायक व लखनऊ से तत्काल पहुंचने वाली वरिष्ठ नेताओं की टीम यहां धरना प्रदर्शन कर देगी। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी ने भी गड़बड़ी की आशंका से निपटने को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर रखी हैं। दोनों ही दलों के नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने कोई भी गड़बड़ी की तो पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मतदान के दौरान कई जगहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा हल्का बल प्रयोग करने तथा मतदान से पहले अशरफपुर किछौछा ने सपा व बसपा के एक-एक नेता को गिरफ्तार कर लेने के बाद अब दोनों दलों के नेता अलर्ट मोड पर हैं। उन्हें यह आशंका है कि मतों की गणना के दौरान कई तरह की गड़बड़ी की जा सकती हैं। इससे निपटने के लिए सपा व बसपा ने भी कई तरह के इंतजाम किए हैं। दोनों ही दलों को गड़बड़ी की ज्यादा उम्मीद अकबरपुर, इल्तिफातगंज, टांडा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर सीट के मतों की गणना को लेकर है।
इसे देखते हुए सपा ने प्रांतीय नेतृत्व को आशंकाओं से अवगत करा दिया है। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने बताया कि ऐसी किसी भी परिस्थिति से तत्काल निर्वाचन आयोग को अवगत कराने तथा आयोग तक जाने के लिए प्रांतीय नेताओं की एक विशेष टीम मुख्यालय पर मौजूद रहेगी। इसके साथ ही यदि यहां कोई विशेष गड़बड़ी होती है तो प्रदेश मुख्यालय से भी वरिष्ठ नेताओं की विशेष टीम दो से तीन घंटे के भीतर जिले में पहुंच जाएगी। सभी पांच सपा विधायकों को भी अलर्ट करते हुए कहा गया है कि प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए लगातार नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

उधर इसी तरह की तैयारी बसपा नेताओं ने भी कर रखी है। श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि मतगणना को पूरी निष्पक्षता के साथ निपटाया जाएगा। मतगणना काउंटर से किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि हुई जो आयोग के निर्देशों के विपरीत है तो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उधर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने कहा कि आशंकाएं निराधार हैं। पूरी निष्पक्षता व आयोग के निर्देश के अनुरूप मतगणना की सभी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें