फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो धार्मिक स्थल अयोध्या और विंध्याचल को जोड़ने वाले एनएच-135 ए का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। किसानों को भूमि का मुआवजा देने के लिए पहले चरण में आठ गांवों के लगभग 1400 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है, इन किसानों को मुआवजे के रूप में लगभग 62 करोड़ मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में 24 किमी लंबे एनएच-135ए का निर्माण होना है। यह हाईवे जलालपुर के 10 और अकबरपुर तहसील के 16 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण में लगभग 4750 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। बीते एक मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1653 करोड़ की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड गुजरात को दी गई है। बीते दिनों कार्यदायी संस्था ने सड़क के मैप के अनुसार स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट एनएचएआई को दे दी। राजस्व व कार्यदायी संस्था की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों तहसीलों के 4750 किसानों की भूमि हाईवे निर्माण के लिए ली जाएगी।

आठ गांव को मुआवजा देने की तैयारी
पहले चरण में जिले के आठ गांवों के किसानों को मुआवजे की तैयारी की जा रही है। साथ ही अन्य गांव को लेकर प्रकिया चल रही है। पहले चरण में जलालपुर तहसील के दो गांव ताहापुर व मालीपुर तो अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर, कसेरुआ, अरियौना, मिर्जापुर कोडरा, सिझौलिया व गोविंद गनेशपुर के 1400 किसानों को 62 करोड़ का मुआवजा मिलेगा। सारी प्रकिया पूरी होते ही किसानों के खाते में राशि सीधे भेज दी जायेगी।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा कार्य
सभी किसानों को मुआवजा दिलाने की आवश्यक प्रकिया की जा रही है। अभी आठ गांदों के किसानों की सूची पूरी हुई है। सभी किसानों को राशि मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें