फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंडी पहुंचे किसानों को नहीं मिला प्रवेश

विज्ञापन
अकबरपुर नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते किसान। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समय से सूचना न मिलने के चलते बुधवार को धान लदी ट्रॉली लेकर नवीन मंडी सिझौली पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया। कहा कि यदि चार दिन के लिए बाहरी ट्रॉलियों का प्रवेश रोकना था तो इसके लिए कम से कम दो दिन पहले सूचना जारी करनी चाहिए थी। अधिकारियों के मनमाने निर्णय से किसानों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में धान खरीद के लिए अलग-अलग एजेंसियों के 12 क्रय केंद्र स्थापित हैं। यहां अधिक क्रय केंद्र होने के चलते किसानों की तौल जल्द हो जाती है। इसके चलते बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।
मंडी में दर्जनों ट्रॉलियों की भीड़ जमा हो गई है। इसके चलते खड़े होने में दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए खाद्य एवं विपणन विभाग ने बुधवार से चार दिनों के लिए मंडी में बाहरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश को रोक लगा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी न होने के चलते बुधवार को रामपुर सकरवारी के लल्लन प्रसाद, अनुराग व रितेश, लालापुर के आलोक, कल्यानपुर के श्रवण कुमार सहित करीब एक दर्जन किसान ट्रॉलियां लेकर पहुंच गए। गेट बंद होने की वजह से उन्हें प्रवेश नहीं मिला।
घंटों इंतजार व प्रदर्शन के बाद किसान मायूस हो ट्रॉली समेत लौट गए। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को मुश्किल न हो, इसके लिए ही यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें