फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से पहले धान फसल का बीमा करा लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए किसान अपनी खरीफ धान फसल का बीमा करा लें। इससे मौसम के प्रतिकूल होने, प्राकृतिक आपदा आने आदि की स्थिति में फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई हो सकेगी। यह जानकारी प्रभारी उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने दी। बताया कि प्रति हेक्टेयर के लिए बीमित राशि 77 हजार 684 रुपये है। इसके लिए किसानों को दो प्रतिशत के हिसाब से 1554 रुपये का प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की व्यवस्था है। खरीफ 2022 में बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक है। जिस भी किसान को अपनी फसल का बीमा कराना है, वह 31 जुलाई से पहले फसल बीमा करा लें। अन्यथा की स्थिति में फसल बीमा लाभ से वंचित रह जाएंगे।
किसी कृषक को बीमा नहीं कराना है तो उसे निर्धारित प्रारूप पर इस आशय की लिखित सूचना 24 जुलाई के पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर देनी होगी, जिससे उनके बीमा प्रीमियम की कटौती उनके खाते से न की जाए। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार, सहायक विकास अधिकारी, तहसील पर स्थापित बीमा कंपनी के कार्यालय, बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-889-6868 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें