फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कड़ी सुरक्षा में हुई अलविदा की नमाज

Sat, 22 Apr 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के सराय चौक स्थित मस्जिद में अलविदा की नमाज करते लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को देश व दुनिया में अमन चैन की दुआ के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। उलेमा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि माह भर रोजा रखने व अल्लाह की इबादत करने के बाद कोई ऐसा काम न करें जिससे की गई इबादत बेकार हो जाए। उधर, अलविदा नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। कई जगह रूट डायवर्जन भी किया गया।
विज्ञापन

शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद में हाफिज शकील अख्तर ने अपील करते हुए कहा कि अब जबकि पवित्र रमजान माह समाप्त हो रहा है तो ऐसे में इबादत का दौर समाप्त नहीं करना होगा। इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। ऐसा कोई काम न करें जिससे माह भर की गई इबादत बेकार हो जाए।
शिया जामा मस्जिद मीरानपुर अकबरपुर में मौलाना अकबर अली ने नमाज अदा कराई, तो जामा मस्जिद लोरपुर में मौलाना सैय्यद जफर अली रिजवी ने नमाज पढ़ाई। कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा जरूर निकालें और नमाज से पहले उसे आर्थिक रूप से कमजोर तक जरूर पहुंचा दें। जामा मस्जिद गदायां में मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि तीन किग्रा. अनाज का दाम फितरे के रूप में निकलेगा। फितरा सभी पर वाजिब है। मस्जिद यूनुसिया अब्दुल्लपुर में मौलाना अबुल फायक ने अलविदा की नमाज अदा की। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर, भीटी, हजपुरा, कजपुरा, मछलीगांव, रसूलपुर, दहियावर, खासपुर, लोरपुर, सिझौली समेत अन्य क्षेत्रों में देश व दुनिया में अमन चैन की दुआ के साथ अलविदा की नमाज अदा की।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
अलविदा की नमाज में मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट जहां सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व सीओ भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहेे। प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रही तो अकबरपुर, जलालपुर व टांडा में एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई थी। अकबरपुर नगर के शहजादपुर चौक स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में नमाजियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए संबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। एएसपी संजय राय ने बताया कि अलविदा की नमाज सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें