फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठा परिवार

Sun, 02 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे व प्रशासनिक उदासीनता से नाराज रहीमपुर निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी और उनका परिवार रविवार को धरने पर बैठ गया। पीड़ित कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है। इसकी शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने कहा कि सुबह से परिवार समेत धरने पर बैठे हैं। जब तक रास्ता मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कुछ लोग माहौल बनाकर न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें