बसखारी। (अंबेडकरनगर) छेड़खानी का विरोध करने पर युवती सहित परिजनों की पिटाई कर दी गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। मामला शुक्रवार रात 8:00 बजे का है। 20 वर्षीय युवती गांव में दुकान से सामान लेने निकली थी। तभी आरोपी लोदई ने उसके छेड़छाड़ कर दिया। पिता ने पुत्री के साथ जाकर नाराजगी जताई। इसके बाद आरोप है कि एकजुट लोगों ने युवती के घर धावा बोल दिया। युवती के अलावा उसकी मां, पिता, दादी और अन्य परिजनों को पीट दिया। ईंट-पत्थर भी चलाए। अलग-अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी लोदई समेत सात नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)