अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान कटका निवासी फूलचंद्र (32) के रूप में हुई। वह शनिवार देर शाम लखनऊ जाने के लिए मालीपुर स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुआ। बताया जाता है कि अकबरपुर स्टेशन से ट्रेन के कुछ आगे बढ़ने पर फूलचंद्र अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।