फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निजीकरण का विरोध जताया

विज्ञापन
अकबरपुर विद्युत कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मचारी। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में धरना शनिवार को भी जारी रहा। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना देने के दौरान कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। हालांकि शनिवार शाम लखनऊ में कार्य बहिष्कार स्थगित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र त्यागी ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन को किसी भी प्रकार का घाटा नहीं है। इसके बाद भी उसका निजीकरण किया जा रहा है। पूर्ण रूप से निजीकरण हो जाने से कर्मचारियों का अधिकार मारा जाएगा। उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित न किए जाने से उनका हक नहीं मिल पा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें