फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मूल्यांकन शुरू, जांची गईं 20,678 कॉपियां

Tue, 21 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में सोमवार को मूल्यांकन का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन के गतिरोध के बाद सोमवार को डीएम के आश्वासन पर सभी छह केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 20,678 कॉपियां जांची गईं। डीएम अविनाश सिंह ने बीएन इंटर कॉलेज, डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज व सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की।
विज्ञापन







पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के मानदेय निर्धारण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे थे। यूपी बोर्ड ने 18 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन का निर्देश दिया था। जिले में छह केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए 1832 परीक्षक, 185 प्रधान परीक्षक को तैनात किया गया था। दो दिनों से शिक्षकों के विरोध के चलते मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था।






सोमवार को डीएम अविनाश सिंह स्वयं शिक्षकों से मिलने के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचे। शिक्षकों से बातकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शिक्षक मूल्यांकन के लिए राजी हुए।
विज्ञापन






पहले दिन बीएन इंटर कॉलेज में 345, डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में 6,607, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 2737, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 4376, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में 2348 व संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 3765 कॉपियां जांची गईं।








माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन जारी है। यदि उनकी मांगों को जल्द न पूरा किया गया तो शिक्षक बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इसके लिए लगातार स्थानीय प्रशासन के साथ ही प्रांतीय संगठन शासन को भी आगाह कर रहा है। संगठन शिक्षक हितों के विपरीत किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।








डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि सभी छह केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। बोर्ड ने जिले के सभी छह केंद्रों के लिए 4,08,214 कॉपियों का आवंटन किया है। बीएन इंटर कॉलेज में 51,767, डॉ. जीके जेतली में 83,882, सरदार पटेल स्मारक लारपुर में 53,831, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 89,576, जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में 49,484 व संतकबीर इंटर कॉलेज में 79,674 कॉपियों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें