फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार केंद्रों पर पूरी हुई कॉपियों की जांच

Mon, 27 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 10 दिन से छह केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन सोमवार को चार केंद्रों पर पूरा कर लिया गया। शेष दो केंद्रों पर भी लगभग 98 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। ऐसे में 28 मार्च को मूल्यांकन पूर्ण हो जाएगा। इस बीच डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने सोमवार को दो केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन





18 मार्च से छह केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था। कुल चार लाख आठ हजार 214 कॉपियों के मूल्यांकन का लक्ष्य मिला था। इसकी तुलना में तीन लाख 73 हजार 279 कॉपियां छह केंद्र को उपलब्ध हुईं। 27 मार्च तक तीन लाख 69 हजार 305 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। ऐसे में तीन हजार 974 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष है।



इस बीच कंट्रोल रूम प्रभारी अनुपमा उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को कुल 30,हजार 220 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इनमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 6,573, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 3,765, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 2,096, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 16,237, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में 1,549 शामिल हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि रविवार को संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में जहां शत-प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया गया था तो वहीं सोमवार को जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन व डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में सभी कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई। ऐसे में सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज बरियावन व बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में मूल्यांकन शेष है जो 28 मार्च को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें