फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के महिला व पुरुष सदस्यों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसमें दो महिलाओं को चोटें आईं। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज होकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में मोहल्ला निवासी मोहम्मद शनीफ उर्फ हनीफ ने कहा कि बुधवार सुबह मोहल्ला निवासी मुराद अली अपने एक भाई व अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर मेरे घर में घुस गया। पत्नी व पुत्री की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब मैं घर पहुंचा, तो मेरी भी लाठी डंडों से पिटाई प्रारंभ कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के एक युवक को भी पीट दिया। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के अन्य नागरिक मोके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में पत्नी व पुत्री को चोटें आईं।
पीड़ित ने कहा कि इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में मामले में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में कहा गया कि गत शुक्रवार को भी विपक्षियों द्वारा मस्जिद में मारपीट की गई थी। उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने से मोहल्लेवासी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें