फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क की पटरी से हटवाए अतिक्रमण, वसूले 3500 रुपये

Wed, 22 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के यादव चौराहे से रामगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप तक सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को एसडीएम हरिशंकर लाल के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान बर्तन दुकानदार से 3500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन




एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि लगातार लोगों को आगाह किया जा रहा है कि सड़क की पटरी पर अतिक्रमण न करें। पटरियों पर अतिक्रमण होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बताया कि बुधवार को यादव चौराहे से रामगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ पटरी से अतिक्रमण हटाया गया है।


अन्य मार्गों पर भी अभियान चलाकर यह कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, कोतवाल संत कुमार सिंह, नपा कर्मी रामप्रकाश पांडेय व सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें