अंबेडकरनगर। यदि आप अपनी बाइक धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। चोर आपकी बाइक चोरी कर सकता है। इन दिनों लगातार बाइक चोरी की घटना हो रही है। पुलिस कुछ की रिकबरी कर चुकी है, लेकिन अभी भी कई बाइक मालिकों को उनकी चोरी बाइक बरामद नहीं हुई है। बीते छह माह में 50 से अधिक बाइकों को चोर चोरी हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में शहर से तीन बाइकों की चोरी हुई है। इनका अभी तक कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। बीते दिनों कुछ चोरी की बाइकों के साथ चोरों को पकड़कर जेल भेजा गया था।