फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में खुशी का इजहार करते मेधावी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में परचम लहराने वाले मेधावियों का शनिवार को समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर में मुख्य अतिथि संचालक सुनील यादव ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर पीठ थपथपाई। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों से जुड़े मेधावियों का स्कूल से लेकर घर तक सम्मान किया गया।
विज्ञापन

एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर रामनगर में सीबीएसई परीक्षा के मेधावियों के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय संचालक सुनील कुमार यादव ने मेधावियों को मिष्ठान खिलाया। स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया। संचालक ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसे सहेजकर बड़े से बड़ा मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। बधाई देते हुए कहा कि मेधावी छात्र आगे की पढ़ाई के लिए कुशल रणनीति तैयार कर कड़ी मेहनत एवं लगन से जुट जाएं, जिससे आगे भी इसी तरह विद्यालय एवं परिजनों का नाम रोशन कर सकें।
विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र सत्यम ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, सृष्टि ने 95.2 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अमन ने 94.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा छात्रा खुशबू को 93.8, गिरिजेश को 90.5, अंशु को 89.8, नीलांजलि को 88.8, प्रशांत को 88.2, गणेश को 87.2, मुस्कान को 86.6, अंजलि को 86.4, शिखर मौर्य को 86, श्रेया व अंशिका को 85.4,सौरभ यादव व अंशू को 85, कुशाग्र व सौरभ को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रा अनुष्का त्रिपाठी ने 92.6 अंक प्राप्त कर प्रथम, रामू ने 92.4 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा रिया ने 91.6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शताक्षी को 90.5, मानसी सिंह को 89.7, आंचल को 86.2, सौरभ को 85 तथा अंशी को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ससमारोह को प्रिंसिपल इंद्रमणि मिश्रा, जमाल दानिश, विजय त्रिपाठी, योगेश, अभिषेक मिश्रा, उत्कर्ष, राहुल, बागेश्वरी, बृजेश, कुसुम समेत कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी संबोधित किया।
उधर, डालिम्स सनबीम स्कूल एनटीपीसी टांडा में इंटर वर्ग में अदिति जायसवाल 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। आकृति सचान 89 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जोयना जुबेर 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शुभी वर्मा को 87 एवं चारु सिंह को 78.2 प्रतिशत अंक मिले।
हाईस्कूल में प्रियंजली सिन्हा 96, अंकित 96, ध्रुव उपाध्याय 96, दीपाली पटेल 95.2, आयुषी गुप्ता 95, आदित्य प्रताप सिंह 94, गर्वित कुशवाहा 94, दृष्टि 93.4, अक्सा रहमान 93, सानिया सारिक 92.4 प्रतिशत अंक पाए। प्रधानाचार्या हर्षना लूम्बा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा यदि आपदा को अवसर में बदलना है तो हमें तकनीकी शिक्षा को एक विस्तृत स्वरूप देने की दिशा में काम करना होगा। डॉक्टर एके पब्लिक स्कूल तमसा मार्ग अकबरपुर अंबेडकरनगर के छात्र शिवम वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
रजनीश वर्मा ने 96, हिमांशु वर्मा ने 96,अभिषेक वर्मा ने 92.2, श्रेया सिंह ने 94, सौर्या पटेल ने 93.8, उद्देश्य सिंह ने 93.6, तृप्ति दूबे ने 92.8, श्रेया साहू ने 92, इकरा बानो ने 92, इंसाल अहमद ने 92, मधु वर्मा ने 92, साक्षी वर्मा व वैभव दुबे ने 91.6, अभिनव पांडे ने 91.4, कनिष्का पटेल ने 91.2, गौरव सिंह व नौमान खान ने 91 और शिप्रा वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय केचेयरमैन अभिनव वर्मा ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
डॉ. शिव सहाय सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी की छात्रा साक्षी यादव ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत के साथ स्तुति सिंह को द्वितीय स्थान एवं 89 प्रतिशत अंकों के साथ हर्षिता वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी की चेयरपर्सन चंद्रावती सिंह एवं प्रधानाचार्य अवधेश वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें