फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक रात में दो जगह मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस की मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बसखारी पुलिस ने इस दौरान गोतस्करी में लिप्त टॉप टेन अपराधी वली उल्लाह को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं महरुआ पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। बसखारी में एक सिपाही भी बदमाश की गोली से घायल हो गया। दोनों बदमाशों को उपचार के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस के अनुसार मंगलवार रात साढ़े 12 बजे करीब बीबीपुर नहर के पास पांच गोवंशों को वध के लिए पैदल ले जा रहे तीन गोतस्करों को रुकने को कहा, इस पर वे भागने लगे। घेराबंदी पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी गई। खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग हुई। इसमें पैर में गोली लगने से एक तस्कर गिर पड़ा जबकि दो अन्य भाग निकले। पकड़े गए तस्कर की पहचान टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल निषादनगर किछौछा निवासी वलीउल्लाह के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा व खोखा बरामद हुआ। बदमाश की फायरिंग में सिपाही रणधीर सिंह के हाथ में गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
उधर इससे पहले रात साढ़े 10 बजे करीब एक मुठभेड़ महरुआ थाना क्षेत्र में हुई। इसमें बीते दिनों स्कूल जा रही कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी सरखने किशुनीपुर निवासी कुलदीप गुप्ता को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार हीड़ी पकड़िया खेल मैदान के पास उसे घेरा गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों की तरफ से हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हो रही कड़ी कार्रवाई
सभी तरह के अपराधों को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक ही रात में दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ की घटनाएं हुईं हैं। सभी थानों को हाई अलर्ट किया गया है। सभी वांछित आरोपियों को पकड़ने की मुहिम तेज कराई गई है। - अजीत कुमार सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें