अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार के विशेष रोजगार योजना के तहत नौ अगस्त को अकबरपुर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निमसन हर्बल इंडिया, जेपी मैनेजमेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड व अन्य कंपनियां बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगी। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु के महिला व पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के रोजगार मेला आईडी पर भी आवेदन कर सकते हैं।